अमेठी में राहुल को गुलाब देकर सवालों का कांटा चुभों गईं लड़कियां
Recommended Video

अमेठी। अमेठी के एक स्कूल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में लड़कियों ने लाल रंग के गुलाब गिफ्ट किए। साथ ही लड़कियों ने कुछ सवाल में भी उनसे कर डाले जो राहुल को कांटों की तरह चुभ गए। अपने दो दिन के दौरे में राहुल अमेठी में हैं। सोमवार की पहली बड़ी खबर ये आई कि उन्हें एक सड़क का लोकार्पण नहीं करने दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस सड़क का लोकार्पण इस कारण नहीं हो सकता कि सड़क का काम अभी अधूरा है। फिर जब देर शाम राहुल गांधी एक स्कूल के उद्घाटन में पहुंचे तो दूसरी बड़ी खबर आ गई। स्कूल की लड़कियों राहुल से सीधा संवाद हुआ। राहुल जब वहां पहुंचे तो लड़कियों ने उनका स्वागत गुलाब के फूल से किया। लेकिन कुछ ऐसा पूछ बैठीं जो उन्हें शायद कांटे की तरह चुभ गया।

लड़कियों ने पूछा ये सवाल
अमेठी में स्कूली छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि सरकार ने बहुत से कानून बनाए हैं, लेकिन वह सभी गांवों में ठीक तरह से लागू क्यों नहीं हो पाते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा- यह आप मोदीजी से पूछिए, मेरी सरकार थोड़ी ही है। जब हमारी सरकार होगी तब हमसे पूछना। इस बाद फिर लड़कियों ने अमेठी की बेसिक जरुरतों के बारे में बात की। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि अमेठी को तो योगी जी चलाते हैं। मैं तो अमेठी का सांसद हूं। मेरा काम लोकसभा में कानून बनाने का है। मगर योगी जी का काम यूपी को चलाने का है और योगीजी दूसरा काम कर रहे हैं। बिजली का काम नहीं कर रहे हैं, पानी का काम नहीं कर रहे हैं। शिक्षा का काम नहीं कर रहे हैं और क्रोध फैला रहे हैं। राहुल ने छात्राओं द्वारा पूछे गए कुछ और सवालों के जवाब दिए और वहां से चले गए।
ये भी पढ़ें- परमीश वर्मा को गोली मारने वाले गैंगस्टर के दो और गुर्गे गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications