VIDEO: घंटों चला यूपी पुलिस का तांडव, गाड़ियों से उतार-उतारकर लोगों को पीटा, जानिए वजह

अमेठी। यूपी पुलिस प्रशासन की ओर से मिली तमाम हिदायतों को दरकिनार कर एक बार फिर अपनी बर्बरता की कहानी लिखी है। ये कहानी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में लगे मेले में जुए के खेल को लेकर उपजे विवाद पर लिखी गई। जिसमें एक युवक की पुलिस पिटाई के बाद तड़पते हुए सामने आए वीडियो से खुलासा हुआ है। इससे नाराज़ लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई है। हालांकि अमेठी के एसपी ने लाठी चार्ज की बात से इंकार किया है।

हर 3 साल पर लगता है मेला

हर 3 साल पर लगता है मेला

सनद रहे कि थाना क्षेत्र संग्रामपुर के विशेषरगंज में हर 3 साल पर 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को मेले के अंतिम दिन देर शाम जुआ खिलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मेले में पुलिस ने जुआड़ियों की मदद में लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर लोग उग्र हुए तो जवाब में पुलिस लाठीचार्ज पर उतर आई।

1 घंटे तक चला पुलिस का तांडव

1 घंटे तक चला पुलिस का तांडव

आपको बता दें कि घटना में कई नाबालिग बच्चे, महिलाएं और युवक घायल हुए हैं। लोगों की मानें तो पुलिस ने लगभग 1 घंटे तक मेले में आए हर किसी पर अपना कहर बरपा किया। इसी क्रम में रास्ते में जा रहे नाबालिग सत्यम सिंह पुत्र शिव गोविंद सिंह को पुलिस ने बाइक से उतारकर जमकर पिटाई की। घटना में घायल सत्यम को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष अन्य लोगों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।

एसपी बोले मामले की कराई जा रही जांच

एसपी बोले मामले की कराई जा रही जांच

वहीं एसपी अमेठी केके गहलोत ने लाठीचार्ज की बात को सिरे से खारिज किया। उन्होंने बताया कि मेले में विवाद हुआ था। सूचना पर एक उपनिरीक्षक व चार सिपाही मौके पर गए थे। जिसके बाद विवाद खत्म करा घायलों को इलाज के लिए भेजा था। पुलिस द्वारा कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। मामले की जांच कराई जा रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+