Ambedkar Row: बाबासाहेब के 'अनादर' पर सपा और कांग्रेस के लिए क्या बोलीं मायावती? BJP को यूं घेरा
Ambedkar Row: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने संसद में बाबासाहेब अंबेडकर के कथित अनादर पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर सवाल उठाए हैं। बीएसपी चीफ ने एक्स पर एक के बाद तीन पोस्ट करके इस मामले में बीजेपी से लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तक पर जमकर निशाना साधा है और इन सभी दलों को राजनीतिक आईना दिखाने की कोशिश की है।
मायावती ने कांग्रेस के बारे में कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए बाबासाहेब के संघर्ष को कमतर करके नजरअंदाज करने का काम किया है और 'पूरी तरह से धोखे और स्वार्थ की राजनीति'में लिप्त है। उन्होंने बीजेपी की भी जमकर खिंचाई की है।

Ambedkar Row: कांग्रेस का प्रदर्शन विशुद्ध छलावा और स्वार्थ की राजनीति- मायावती
मायावती ने लिखा है, 'परमपूज्य बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर का अमित शाह द्वारा संसद में किए अनादर को लेकर देश भर में लोगों में भारी आक्रोश,लेकिन उनकी उपेक्षा व देशहित में उनके संघर्ष को हमेशा आघात पहुंचाने वाली कांग्रेस पार्टी का इसको लेकर उतावलापन विशुद्ध छलावा व स्वार्थ की राजनीति।'
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर बवाल,कांग्रेस ने बताया तानाशाही, भाजपा बोली-हताशा और बौखलाहट
दरअसल, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी देश भर में अभियान चला रही है और इसी को लेकर बसपा प्रमुख ने बीजेपी को आड़े हाथों लेने के साथ ही उसपर भी जोरदार निशाना साधा है।
Ambedkar Row: कांग्रेस-बीजेपी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे- बसपा प्रमुख
एक अन्य एक्स पोस्ट में बीएसपी चीफ ने लिखा है, 'बाबा साहेब का नाम लेकर उनके अनुयाइयों के वोट के स्वार्थ की राजनीति करने में कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियां एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं व बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सभी पार्टियां बीएसपी को आघात पहुंचाने के षडयंत्र में लगी रहती हैं।'
Ambedkar Row: कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक अमित शाह के खिलाफ चला रहा है अभियान
इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने पहले संसद के भीतर और फिर बाहर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला, जिसकी वजह से शीतकालीन सत्र में गुरुवार को सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई और दो सांसदों के जख्मी होने की वजह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई।
Ambedkar Row: टिप्पणियों को कांट-छांटकर चलाया गया- अमित शाह
जबकि, शाह का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी अंबेडकर पर राज्यसभा में उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और क्योंकि संविधान पर चर्चा के बाद विपक्षी पार्टी को 'अंबेडकर विरोधी और आरक्षण विरोधी' के रूप में स्थापित कर दिया गया था, इसलिए वह इस तरह से दुर्भानापूर्ण अभियान चला रही है।
इसे भी पढ़ें- 'कांग्रेस में बढ़ रहा है अलगाव, इसके जिम्मेदार राहुल गांधी', केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का तीखा कटाक्ष
Ambedkar Row: सपा पर द्वेष की राजनीति करने का मायावती ने लगाया आरोप
मायावती के निशाने पर इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस की सहयोगी सपा भी है। उन्होंने विशेष रूप से अखिलेश यादव की पार्टी को जातिवादी पार्टी बताते हुए कहा, 'वास्तव में बाबा साहेब सहित बहुजन समाज में जन्मे महान संतों,गुरुओं,महापुरुषों को भरपूर आदर-सम्मान केवल बीएसपी की सरकार में ही मिल पाया,जो इन जातिवादी पार्टियों को हजम नहीं। खासकर सपा ने तो द्वेष के तहत नए जिले,नई संस्थाओं व जनहित योजनाओं आदि के नाम भी बदल डाले।'












Click it and Unblock the Notifications