लखनऊ पहुंची अमर सिंह की 'एफआईआर यात्रा', आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लखनऊ पहुंची 'एफआईआर यात्र' के बाद अमरसिंह ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में आजम खान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बता दें कि अमर सिंह ने जब से समाजवादी पार्टी छोड़ी, तब से वो आजम खान पर अटैक मोड में हैं। इससे पहले गोमती नगर थाने में अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए थे और कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
इस मामले में पुलिस का कहना था कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए अमर सिंह का खुद गोमती नगर थाने में होना जरूरी है। जिसके बाद अमर सिंह खुद ही भारी भरकम भरकम सुरक्षा के बीच गोमतीनगर थाने पहुंच गए और आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बता दें कि अमर सिंह ने पहले ही बुलंदशहर में इस बारे में कहा था कि वे लखनऊ से दिल्ली तक की एफआईआर यात्रा पर निकले हैं और लखनऊ पहुंचने के बाद वे आजम खान पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
एक प्रेसवार्ता में अमर सिंह ने कहा कि आजम खान ने बीते दिनों उनकी बेटी व पत्नी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बताया कि आजम खान ने उनकी बेटी पर तेजाब डालने जैसे अपराधिक बात कही थी। यही वजह है कि अमर सिंह दिल्ली से लखनऊ की एफआईआर यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा था कि अमर सिंह लखनऊ पहुंचने के बाद गोमती नगर थाने आज पहुंच कर आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। जिसको लेकर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के काफी लोग इकट्ठा हुए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications