समोसे का पैसा मांगने पर मारी गोली, होठों को चीरते हुए सीधे जबड़े में जा धंसी

Recommended Video

    Uttar Pradesh: दुकानदार ने मांगे समोसे के पैसे तो मार दी गोली | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में महज 10 रुपये के समोसे को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के होंठ को चीरती हुई फंस गई जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दुकान पर बने समोसे को लेकर हुआ था। दुकानदार ने दो युवक को समोसे खाने के लिए दिए और जब उसका पैसा मांगा तो युवक उस पर भड़क गए। दोनों में कहासुनी हुई तो युवकों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। शाम को जब दुकानदार घर जा रहा था तब युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली दुकानदार के होंठ को फाड़ती हुई जबड़े में अटक गई और लहूलुहान होकर दुकानदार जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। गंभीर हालत में दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Allahabad man shoots a shopkeeper on asking money for samosa

    क्या है घटना
    प्रतापगढ़ के जेठवारा दुर्गागंज के रहने वाला शिवलाल (28) लालगंज चौराहे पर समोसा-पकौडी का ठेला लगाता है। इन दिनों वह अपने बहनोई के घर धधुआ गाजन में ही रह रहा था और बाजार में ठेला लगाता था। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर में शिवलाल के ठेले पर दो युवक आए और समोसा खाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। शिवलाल ने पैसे के लिए टोका तो दोनों युवक नाराज हो गए और शिवलाल को धमकियां देने लगे। शिवलाल पैसे के लिए युवकों से भिड़ गया तो गाली-गलौज करते हुए युवकों ने उसे गोली मार देने की धमकी दी।

    नहर पर मारी गोली
    रात लगभग 8:15 बजे जब शिवलाल अपनी दुकान बंद कर ठेला लेकर घर वापस जाने लगा तो नहर की पुलिया के पास उन्हीं दोनों युवकों ने उसे घेर लिया। उसमें से एक युवक ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया, बचने की कोशिश में शिवलाल भागा लेकिन तब तक गोली उसके होठों को चीरते हुए जबड़े में धंस गयी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले फिलहाल शिवलाल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

    क्या कह रही पुलिस
    जिला अस्पताल में भर्ती शिवलाल के परिजनों ने लालगंज थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले में थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि दो युवकों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात में ही उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन दोनो फरार हैं। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+