VIDEO: पुलिस फोर्स के सामने शख्स ने दरोगा को पीटा, फाड़ी वर्दी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के कोरांव में नगर पंचायत नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। माहौल था नामांकन का जहां सभी छोटे-बड़े नेता मौजूद थे। इसी बीच नेताओं के जुलूस में आए एक युवक ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई और दारोगा के रोकने पर भड़क गया। युवक ने दारोगा को जमकर पीटा और वर्दी भी फाड़ दी।

ड्यूटी पर लगे सिपाही जब बीच बचाव के लिए दौड़े तो युवक उनसे भी भिड़ गया। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष कोरांव व फोर्स जुटी तो युवक को दबोचा गया, लेकिन युवक दर्जनों पुलिस कर्मियों के सामने ही दारोगा को पीटने लगा। इस दौरान भाजपा के एक नेता ने कुछ रूखे शब्द कहे तो युवक गालियां देते हुए उनकी ओर भी लपका। हालांकि समय रहते पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू में कर लिया और जीप में भरकर थाने ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जुलूस का हिस्सा था और अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। रोकने पर उसने हाथापाई की है। पूछताछ की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications