योगी सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा- क्या सरकार चाहती है कि प्रदेश में कोई मीट ना खाए?
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से पूछा है कि क्या सरकार चाहती है कि प्रदेश में कोई मीट ना खाए? सरकार बूचड़खानों का निर्माण क्यों नहीं करा रही है? दरअसल, हाईकोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रहा था।

गोरखपुर में स्लॉटर हाउस बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने कड़े सवाल किए। वहीं इससे पहले प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि कि जमीन मिलते ही स्लॉटर हाउस खुलवा दिया जाएगा।
याचिकाकर्ता ने कहा था...
जिस पर याचिकाकर्ता ने कहा था कि वो जमीन देने को तैयार है। गुरुवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि स्लॉटर हाउल के चलने पर उचित प्रतिबंध लगाने का अधिकार उनके पास है, जिस कारण से इसे खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
सरकार की ओर से इस जवाब पर कोर्ट ने कहा कि हमारे पास राहत देने के लिए पर्याप्त अधिकार हैं। सरकार लोगों के खाने पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती। छोटे पशुओं को मारने की व्यवस्था करनी होगी। इस मामले पर फिर 20 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications