बार-बार बहन की सगाई तुड़वा देता था प्रेमी, भाई ने काटकर भूसे में छिपा दिया

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में युवक को धारदार हथियार से काटकर भूसे में शव छिपाए जाने वाली सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया गया है। युवक को उसकी प्रेमिका के भाई व परिजनों ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस के अनुसार युवक प्रेमिका की सगाई में बार-बार अड़ंगा लगा देता, जिससे सगाई टूट जाती थी और उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इससे नाराज प्रेमिका के भाई व परिजनों ने प्रेमी को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया और जब प्रेमी से मिलने के लिए बहन गई हुई थी उसी वक्त घेराबंदी कर प्रेमी को धारदार हथियार से मार डाला गया। मरने के बाद शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया गया था, जो बाद में भूसा हटने के बाद मिला तो मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही थी।

allahabad boyfriend murdered by girlfriends brother and got hide in Straw

मोबाइल फोन से बढ़ा शक
पुलिस के अनुसार कौशांबी करारी के मुकीमपुर गांव निवासी लाल सिंह का शव मंगलवार को भूसे के ढेर से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या शनिवार की रात होने की बात पता चली। जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि लाल सिंह का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग था और घटना वाली रात आखिरीबार रात लगभग तीन बजे युवती से युवक की बात हुई थी। पुलिस ने पड़ताल आगे बढाई तो घटनाक्रम के तार जुड़ने लगे। पता चला कि घटना वाली रात प्रेमिका के घर में बर्थडे पार्टी थी। रात करीब ढाई बजे प्रेमिका की लाल सिंह से बात हुई और दोनो गांव के बाहर मिलने पहुंचे। इधर परिजनों को भी इसकी भनक लग गई और घेराबंदी कर लाल सिंह को दबोचकर मौत के घाट उतार दिया गया।

भूसे के ढ़ेर में छिपाया था शव
पुलिस के अनुसार गांव के बाहर खेत में लाल सिंह जब अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा उस वक्त घेराबंदी कर युवती के भाई मान सिंह व सत्येंद्र के साथ पिता ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे खेत में ही घसीटकर पास में इकट्ठा हुए भूसे के ढेर में छिपा दिया गया। मंगलवार को जब किसान ने भूसा हटाया तो लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। लाश की पहचान हुई और तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुटी तो धीरे-धीरे हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई।

क्या कह रहे हैं अधिकारी
हत्यारोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान ही प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ गया था और मृतक के परिजनों ने भी लड़की के भाई व पिता आदि पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जांच आगे बढ़ी तो मोबाइल से बातचीत ने काफी कुछ साफ कर दिया था। इस बीच लड़की के परिजन को पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली है। हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रपंच ही था। लाल सिंह लड़की की शादी नहीं होने दे रहा था और अब तक 3 बार उसकी सगाई तुड़वा चुका था। इससे नाराज परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+