BJP सांसद की पत्नी के फेसबुक अकाउंट से मोदी और शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज
इलाहाबाद। इलाहाबाद के भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता की पत्नी का फेसबुक अकाउंट हैक कर शातिरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी। फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक बातें लिखने के बाद बवाल मचा तो सांसद श्यामाचरण ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने तीन अज्ञात युवकों पर पत्नी का फेसबुक अकाउंट हैकर अमित शाह मोदी पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

सांसद ने क्या बताया
सांसद ने अपनी पुलिस शिकायत में बताया है कि कुछ दिन पहले उनके घर पर तीन युवक आए थे। उस वक्त घर में उनकी पत्नी यमुनोत्री गुप्ता मौजूद थीं। युवकों ने यमुनोत्री से मोबाइल नंबर मांगा तो मोबाइल नंबर याद ना होने के कारण यमुनोत्री ने अपना मोबाइल एक युवक को देकर नंबर नोट कर लेने को कहा। युवक नंबर लेने के बहाने फेसबुक के अकाउंट में भी सेटिंग कर ली और बाद में इन्हीं लोगों ने फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक बातें लिखीं। मामले की जानकारी देते हुए सांसद के मीडिया प्रभारी रजनीकांत ने बताया कि सांसद की पत्नी का फेसबुक एकाउंट हैक कर आपत्तिजनक कमेंट किया गया था। जार्जटाउन थाने में आईटी एक्ट के तहत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। अब साइबर सेल मामले की पड़ताल कर रही है ।
ये भी पढ़ें- VIDEO: ओम प्रकाश राजभर के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए लगे बार बालाओं के ठुमके












Click it and Unblock the Notifications