VIDEO: ओम प्रकाश राजभर के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए लगे बार बालाओं के ठुमके
मेरठ। मेरठ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक कार्यक्रम में फूहड़ डांस के माध्यम से भीड़ जुटाई गई। इतना ही नहीं रागिनी के नाम पर हुए अश्लील डांस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और नोट भी बरसाए। दरअसल, थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव में हुए इस कार्यक्रम में आयोजकों ने भीड़ जुटाने के लिए डांसरों का सहारा लिया। हालाँकि मंत्री राजभर अपने संबोधन को पूरा कर बीच कार्यक्रम से ही निकल गए।

भासपा नेता उर्वशी के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राजभर ने कहा कि वे वो नेता हैं जो ऐसी मजबूरी पैदा कर देंगे कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी उनकी ललकार होगी। उन्होंने कहा कि वह कोटे से अकेले मंत्री बने हैं जो सरकार में रहकर मुख्यमंत्री को धोखा देने वाले अधिकारीयों की पोल खोल रहे हैं।
मंत्री राजभर ने कहा कि वे अकेले मंत्री हैं जो अधिकारीयों के कारगुजारी को उजागर कर बीजेपी से लड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर एक ताकत हैं। अच्छे-अच्छे मिनिस्टर कांप जाते हैं कि उनकी मिनिस्ट्री चली जाएगी। लेकिन ओमप्रकाश राजभर मिनिस्टर के लिए नहीं अधिकार के लिए निकला है। उन्होंने कहा कि इस देश में हमलोग भी हैं और हमें भी हिस्सा मिलना चाहिए।
बता दें कि पिछले दिनों राजभर ने बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह से मिलकर अपनी नारजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री कुछ अधिकारीयों से घिरे हुए हैं और उनकी भी बात नहीं सुनी जा रही है। जिसके बाद अमित शाह ने 10 अप्रैल को लखनऊ में आकर सहयोगी दलों के साथ वार्ता का आश्वासन भी दिया था।
ये भी पढ़ें- VIDEO: स्कूल वैन के ड्राइवर ने बच्ची से की गलत हरकत, हुई जबरदस्त पिटाई












Click it and Unblock the Notifications