आखिर किस डर से जेल में बिगड़ी बाहुबली अतीक की तबीयत
पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. शमी को गोली मारे जाने के बाद बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद की जेल में तबीयत बिगड़ गई।
इलाहाबाद। पूर्व सांसद व बाहुबली अतीक अहमद की तबीयत जेल में बिगड़ गई है। उन्हे पेट व सीने में दर्द की शिकायत है। आज उन्हे कोर्ट में पेश होना था। लेकिन अदालत में उनकी डॉक्टरी रिपोर्ट पेश की गई और अदालत न आ पाने की वकालत की गई।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश स्थित इलाहाबाद में मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मो शमी अतीक के काफी करीबी रहे हैं। अतीक को शमी के गोली मार दिये जाने की सूचना भी मिली। माना जा रहा है कि उसके बाद से ही उनकी तबीयत कुछ ढीली पड़ गई है। डाक्टरी रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सीने में दर्द के साथ डायरिया हो गया और उल्टी भी हो रही है इसके कारण वह यात्रा करने के लिए फिट नहीं है।
आज कोर्ट में है पेशी
कोर्ट में आज तीनों मुकदमों की सुनवाई थी। जिसमे अतीक अहमद की पेशी थी। लेकिन अपर सीजेएम अनिल सिंह के समक्ष अतीक की जगह डॉक्टरी रिपोर्ट पहुंची। अदालत ने तीनों मुकदमों में आगे की तारीख नियत कर दी है।
तय होने हैं आरोप
अदालत में अतीक के खिलाफ चल रहे तीनों ही मामले में आज आरोप तय किया जाना था। अपर सेशन जज आलोक शुक्ला की कोर्ट में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल अपहरण कांड की गवाही हुई और गवाह से बचाव पक्ष ने जिरह किया। हालांकि अब अगली सुनवाई में अतीक के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें: पति की हत्या कर सूटकेस में रखी लाश, ऑटो ड्राइवर ने खोली पोल












Click it and Unblock the Notifications