ट्विटर पर छलका बिग-बी का कांग्रेस प्रेम, शहर में लग गए, 'आ अब लौट चलें के बैनर'

Recommended Video

    Amitabh Bachchan दिखे Congress के Poster में, 2019 में लड़ सकते हैं Election | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का पिछले दिनों ट्विटर पर कांग्रेस प्रेम नजर आया था। उन्होंने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर बिग बी के कांग्रेस प्रेम के बाद अब कांग्रेस की ओर से इलाहाबाद में संदेशात्मक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन को फिर से कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया गया है और एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने की अपील की गई है। इलाहाबाद में बिग बी के लिए जारी पोस्टर में उन्हें वापस कांग्रेस में लौट चलने की वकालत की गई है । पोस्टर में हिंदी फिल्म के मशहूर गाने को दोहराते हुए लिखा गया है कि 'बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्ताना हमारा।'

    allahabad amitabh shows his love towards congress now it says come with us through poster

    क्या कांग्रेस में लौटेंगे बच्चन
    मौजूदा समय में देश में फिल्मी सितारों के राजनीति में आने का क्रम चल रहा है। कमल हासन जहां राजनीति में अपनी पार्टी के साथ उतर आए हैं वही रजनीकांत के भी राजनीति में आने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। इसी बीच अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के भी राजनीति में आने की संभावना है व्यक्त की जा रही है। दरअसल बीते दिनों कांग्रेस के प्रति जागे अमिताभ के प्रेम के बाद यह कहा जाने लगा था कि अमिताभ बच्चन शायद राजनीति में लौटना चाहते हैं और इसलिए वह फिर से अपनी नजदीकी कांग्रेस से बढ़ा रहे हैं। यही कारण था कि Twitter पर वह न सिर्फ राहुल गांधी को फॉलो करने लगे बल्कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी को भी ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं।

    फूलपुर उपचुनाव के बीच बढ़ी सरगर्मी
    दरअसल फूलपुर में लोकसभा का उप चुनाव चल रहा है और इसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं और इलाहाबाद से चुनाव लड़ चुके अमिताभ बच्चन राजीव गांधी के ही कहने पर ही चुनाव लड़े और सांसद बने थे। ऐसे में संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि एक बार फिर से अमिताभ बच्चन को इलाहाबाद वापस बुलाया जा सकता है और बतौर प्रत्याशी उन्हें चुनाव लड़ा जाएगा। फिलहाल इसके मायने आगे क्या होंगे यह तो वक्त बताएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी हुआ अब घर लौट चलें टैग टैगलाइन वाला पोस्टर काफी चर्चा में है और राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छा गया है।

    गांधी परिवार से थी दोस्ती
    बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का घर इलाहाबाद में था और अमिताभ बच्चन भी इलाहाबाद के रहने वाले हैं। नेहरु गांधी परिवार की दोस्ती का ताना-बाना यही बुना गया था और अमिताभ बच्चन राजीव गांधी के गहरे दोस्त थे। राजीव गांधी के कहने पर ही 1984 में अमिताभ बच्चन इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा और दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को पटकनी दे दी थी, लेकिन इसके बाद जब राजीव गांधी का नाम बोफोर्स घोटाले में आया और उसमें अमिताभ बच्चन का भी नाम उछला तो परेशान अमिताभ बच्चन ने इस्तीफा दे दिया और फिर राजनीति से दूर हो गए। इसके बाद उनकी दूरी कांग्रेस से बढ़ती चली गई और जब राजीव गांधी इस दुनिया में नहीं रहे तो उनका संबंध पूरी तरीके से गांधी परिवार से टूट गया।

    31 साल बाद नजदीकी
    अब जब इस समय कांग्रेस मुश्किलों के दौर से गुजर रही है और राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं तो एक बार फिर से अमिताभ बच्चन की ओर से कांग्रेस में लौटने की पहल की गई है। 31 साल बाद अमिताभ ने कांग्रेस की ओर अपने कदम बढाए हैं और ट्विटर पर उन्होंने राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं को फॉलो करना शुरू कर दिया। मौजूदा समय में देश में नई राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है और अमिताभ के फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने की उम्मीद की जा रही है।

    क्या दिख रहा पोस्टर में
    कांग्रेस नेता हसीब अहमद की ओर से जारी इस पोस्टर में सबसे ऊपर अमिताभ बच्चन कि वह तस्वीरें संग्रहित की गई है जो 1984 में इलाहाबाद में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान खींची गई थी। इसके बाद मुख्य पोस्टर में राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन को दर्शाया गया है और अमिताभ की और हाथ जोड़े हुए राहुल गांधी दिख रहे हैं। ऊपर आभार लिखा गया है, जबकि नीचे कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ लिखा गया है आ अब लौट चलें, बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+