यूपी में 20 मई तक बंद हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल, घर से काम करेंगे टीचर

यूपी में 20 मई तक बंद हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल, घर से काम करेंगे टीचर

लखनऊ, अप्रैल 29: कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का समय बढ़ाने के साथ ही प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल 20 मई तक बंद रखने के आदेश दिए है। यानी कक्षा 1 से आठ तक के सभी स्कूल अब सत्र के अंत यानी 20 मई तक बंद रहेंगे और शिक्षकों को घर से काम करने की इजाजत होगी।

All schools in class 1 to 8 closed till May 20 in uttar pradesh

राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा 'कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत (20 मई 2021) तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति होगी।' इससे पहले कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय /सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त व अन्य बोर्डो के विद्यालय को 30 अप्रैल तक शैक्षिक कार्य बंद किए जाने का आदेश जारी किया गया था।

इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया। जिसके मुताबिक, प्रदेश में अब तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। यान‍ि शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी के हर जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा। बता दें, बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को 5 बड़े शहरों में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आग्रह किया था। सरकार की ओर से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से इनकार कर द‍िया गया है, लेकिन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब वीकेंड लॉकडाउन की अवधि को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

यूपी में कोरोना के 29 हजार से ज्‍यादा नए मामले
उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 29,824 नए मामले सामने आए थे, जबकि 35,903 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,86,588 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,03,28,141 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज अब तक 99,75,626 लोगों को दी जा चुकी है, जबकि वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 21,13,088 लोगों को दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+