भारी बारिश के चलते उत्‍तर प्रदेश में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

लखनऊ, 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। लगातार बारिश के चलते राजधानी लखनऊ की ज्यादातर सड़कें जलमग्न हो गई हैं। शहर में हर तरफ जलजभराव की स्थिति है। वहीं प्रदेश के अन्‍य जिलों में भारी बारिश होने के कारण स्थिति गंभीर हो चुकी है। प्रदेश भर में हुई बारिश और अगले 24 घंटे तक बारिश होने के मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के चलते 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के सभी स्‍कूल कालेज बंद रखने का आदेश प्रदेश सरकार ने जारी किया है।

lko

गुरुवार की शाम जारी किए गए आदेश के अनुसार भारी बारिश के मद्देनजर राज्य भर के सभी स्कूल और कॉलेज अगले दो दिन के लिए बंद रहेंगे। ये आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी किया गया। पहले एक दिन स्‍कूल बंद करने का आदेश दिया था इसके बाद मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद दो दिन तक सभी स्‍कूल और कालेज बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

बता दें उत्‍तर प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभा ने राज्‍य के पांच जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी समेत हरदोई फर्रूखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, शाहजहांपुर की हालत बत्‍तर हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के अंदर तेज से भीषण बारिश होने की संभावना है।

पानी में डूबा नवाबों का शहर लखनऊ

बता दें प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10-12 घंटे के भीतर ही करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसके चलते जिले के जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन ने बताया है कि बारिश के चलते जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने सभी पंप स्टेशनों को चालू कर दिया है। वहीं सीवेज मैनेजमेंट की टीमों को भी अलर्ट जारी किया गया। भारी बारिश के चलते कई बड़े नेताओं के घर मेे भी पानी घुस गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। सड़कों पर जगह-जगह गहने गड्ढ़े होने से कई गाडि़यां भी फंसी हुई नजर आई।

गुरुवार से स्‍कूल खोलने के दिए गए थे आदेश

बता दें 16 सितंबर यानी गुरुवार से ही उत्तर प्रदेश में माध्यमिक स्कूल, इंटर कॉलेज से खुले थे। इस दौरान विद्यालयों में पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं इसके लिए विद्यालय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की एक टीम को तैयात किया गया था लेकिन लखनऊ समेत अन्‍य जिलों में हुई बारिश के कारण अधिकांश स्‍कूल खुल नहीं सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+