UP Private School Closed: यूपी में कल बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्‍कूल, जानें आखिर क्‍यों?

UP Private School Closed: उत्‍तर प्रदेश के सभी प्राइवेट स्‍कूल 8 अगस्‍त मंगलवार को बंद रहेंगे। आजमगढ़ जिले में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में प्रिंसिपल और टीचर को अरेस्‍ट किए जाने के बाद लामबंद हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मंगलवार को स्कूल बंद करने का ऐलान रखने का आह्वान किया है।

school

इस ऐलान के बाद यूपी के सभी सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और यूपी बोर्ड (UP Board) के स्‍कूल बंद रहेंगे क्‍योकि ये फैसला निजी स्‍कूल संगठनों की ओर से लिया गया है।

बता दें आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज की 11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर 31 जुलाई को आत्‍महत्‍या कर ली थी। छात्रा के परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर उनकी बेटी को मेंटल टार्चर करने का आरोप लगाया था। प्रिंसिपल और शिक्षक को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था जिसके बाद एसोसिएशन ने विरोध सभी स्‍कूल बंद करने का ऐलान किया था जिसके बाद स्‍कूल की प्रसिंपल और टीचर को अरेस्‍ट किया गया।

इसके बाद महानिदेशक स्‍कूल शिक्षा एवं मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव के आश्‍वासन के बाद एसोसएिशन ने स्‍कूल बंद करने का फैसला वापस ले लिया था। वहीं सोमवार शाम आजमगढ़ के अरेस्‍ट किए गए प्रिंसिपल और टीचर की जमानत याचिका कोर्ट से रद्द होने के बाद एसोसिएशन ने दोबारा प्रदेश भर के स्‍कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है।

बता दें 31 जुलाई को आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में छात्रा की मौत पर एसोसिएशन की घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया। इसके अलावा संगठन ने कहा कि जो घटना हुई वो नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन इस घटना में प्रिंसिपल और शिक्षक के गिरफ्तारी को संगठन ने अनुचित ठहराया। इसके साथ ही एसोसिएशन ने इस गिरफ्तारी के विरोध में उत्‍तर प्रदेश के सभी प्राइवेट स्‍कूलों कें प्रबंधकों से आठ अगस्‍त को संगठन का साथ देने के लिए स्‍कूल बंद रखने का आह्वान किया।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

बता दें कि आजमगढ़ के हरवंशपुर क्षेत्र स्तिथ चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में 11वीं की एक छात्रा ने 31 जुलाई 2023 को स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर कटि। छात्रा के माता पिता ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल की प्रधानाचार्य शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दोनों की जमानत याचिका को भी ख़ारिज कर दिया गया। जिसके बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मंगलवार को इसे विरोध में स्कूल बंदी का एलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+