'भारतीय मुस्लिमों की नफरत के काबिल जिन्ना की तस्वीर एएमयू से हटाने वाले को 51 हजार इनाम'
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में अलीगढ़ आरएसएस से जुड़े मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जो व्यक्ति एएमयू के यूनियन होल में लगी जिन्ना की तस्वीर को उतार कर लाएगा उसे 51 हाजर का इनाम दिया जाएगा।

आमिर ने आगे कहा कि अब एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का कोई मतलब नहीं है। देश के मुसलमान जिन्ना से नफरत करता है, तस्वीर लगानी है तो भारतीय संस्कृति की शूरवीरों और स्वतंत्र वीरो जैसे वीर सावरकर, डॉ केशव बलिराम हेडगेवार और वीर शिवाजी जैसे महान स्वतंत्र वीर की तस्वीर लगाएं जिससे राष्ट्रवाद मजबूत हो। उन्होंने ऐसा करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications