Aligarh Income tax notice: SBI में सफाई कर्मी के तौर पर करता है काम, Income tax ने भेजा 33 करोड़ का नोटिस
Aligarh Income tax notice: यूपी के अलीगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। स्टेट बैंक में सफाई कर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 33.88 करोड़ रुपए की नोटिस मिला है। इस खबर के बाद ही सफाई कर्मी करण कुमार वाल्मीकि का परिवार सदमे में आ गया।

(chatgpt Ai generated image)
करन कुमार के पैन कार्ड से कंपनी रजिस्टर्ड
दरअसल, आयकर विभाग के मुताबिक करन कुमार के पैन कार्ड से बनाई गई फर्जी कंपनी से वित्त वर्ष 2019-20 में 33.88 करोड़ का लेनदेन किया गया है। इसी को आधार बना कर करण कुमार वाल्मीकि को इनकम टैक्स विभाग ने 29 मार्च 2025 को एक नोटिस जारी किया। जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
14,200 मिलती है सैलरी
अलीगढ़ के चंडौस में रहने वाले करण कुमार वाल्मीकि इस वक्त SBI के खैर शाखा में सफाई कर्मी के तौर पर तैनात हैं। वहीं इससे पहले वे साल 2020 से 2023 तक SBI के RACC ब्रांच में काम करता था। वहीं उनको महज 14,200 की हर महीने सैलरी मिलती है।
ये भी पढ़ें Monalisa Viral Video: बीच सड़क बाइकर के साथ ये क्या करने लगीं मोनालिसा? वीडियो ने मचाया हंगामा
जूस बेचने वाले, मजदूर के बाद सफाई कर्मी को नोटिस
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यूपी के अलीगढ़ में कई ऐसे ही मामले सामने आए थे। जिसमें जूस बेचने वाले को 7.8 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस और लॉक स्प्रिंग यूनिट में काम करने वाले 40 वर्षीय मजदूर योगेश शर्मा को सोमवार (31 मार्च ) को 11 करोड़ रुपये का आयकर विभाग का नोटिस मिला था।
अब स्टेट बैंक में सफाई कर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 33.88 करोड़ रुपए की नोटिस मिला है।
ये भी पढ़ें Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई जमकर लड़ाई, मारे थप्पड़, एक दूसरे के नोचे बाल












Click it and Unblock the Notifications