अखिलेश यादव का क्रेजी फैन, पीठ पर डिंपल भाभी की टैटू और पैर पर अखिलेश भैया का नाम बनवाया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गए हो, लेकिन लोगों में उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। अखिलेश को पसंद करने वाले लोगों की तादात लाखों में है। अखिलेश के फैस की ये दीवानगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में देखने को मिली, जहां आज अखिलेश यादव पहुंचे थे।

शख्स भीड़ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शख्स की पहचान आयर गांव के विनोद जयसवाल के तौर पर हुई। 44 साल के विनोद अखिलेश के बड़े फैन है। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपए खर्च कर उन्होंने अपनी पीठ पर डिंपल भाभी और मुलायम सिंह की फोटो बनवाई और पैर पर अखिलेश यादव का नाम गुदवाया। काफी पीड़ा सहने के बाद उन्होंने ये काम किया। विनोद अखिलेश से मिलना चाहते थे, लेकिन भीड़ की वजह से वो अखिलेश से मुलाकात नहीं कर पाए। वो 25 सालों से वो अखिलेश को पसंद कर रहे हैं और उनसे मिलना चाहते हैं, लेकिन इस बार भी वो अखिलेश से नहीं मिल सके। लोग विनोद की दीवानगी को देखकर खुश होकर उनके साथ पोटो खिंचवाते रहे।












Click it and Unblock the Notifications