'अपराध की पराकाष्ठा, पुलिस घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी', अतीक अहमद की हत्या पर अखिलेश यादव

अतीक की हत्या पर अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद है।

akhilesh yadav on atiq ahmed

प्रयागराज जेल से मेडिकल के लिए जा रहे माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई, जहां कुछ बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया। जिस पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आया है।

मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।"

अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश ने आगे लिखा, "जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।"

ऐसे मारी सबके सामने गोली

बता दें कि जिस वक्त अतीक और अशरफ की हत्या हुई, उस दौरान वह पुलिस के घेरे से बीच मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच कैमरे के पास से निकल एक शख्स ने अतीक की कनपटी से सटाकर गोली चला दी, जिसके बाद अतीक मौके पर ही जमीन पर गिर गया।

फिर दूसरे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दोनों भाईयों को मौत की नींद सुला दिया। मीडिया को अतीक ने बस इतना ही कहा कि मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम... बस ये कहते ही अतीक और अशरफ पर फायरिंग शुरू हो गई।

पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों हत्यारों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+