निष्कासन के बाद अखिलेश यादव की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई जगह हाई अलर्ट

अखिलेश यादव को निष्कासित किए जाने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, तमाम जिलों को अलर्ट किया गया, कानून व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच जिस तरह से अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है उसके बाद अखिलेश और शिवपाल समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। अखिलेश यादव के घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं सपा कार्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा है। इस विवाद के बीच प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं, जिसे देखते हुए प्रदेश में पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है, इसके साथ ही कई शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए डीजीपी जावीद अहमद, प्रधान सचिव सहित तमाम अधिकारी मुलाकात करने पहुंचे हैं।

uttar pradesh

एडीजी दलजीत सिंह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, इसके अलावा लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव के निवास 5 कालिदास मार्ग व मुलायम सिंह यादव के घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इन तमाम जगहों पर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव के घर के सामने एक समर्थक ने आत्मदाह की भी कोशिश की, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। ऐसे में पुलिस प्रदेश की कानून व्यवस्था को पैनी नजर रख रही है, जिससे हालात बेकाबू नहीं होने पाए।

इसे भी पढ़े- क्या सत्ता बचाए रखने में अखिलेश को मिलेगा कांग्रेस का साथ?

आपको बता दें कि सपा के भीतर मचे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है, जिसके बाद अब साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी दो हिस्सों में बंट गई है, एक तरफ जहां अखिलेश यादव हैं तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव हैं। बहरहाल देखने वाली यह बात है कि अखिलेश यादव अपनी नई पार्टी का ऐलान करते हैं या फिर सपा पर अपनी दावेदारी ठोंकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+