जम्मू कश्मीर में सपा क्यों लड़ रही है विधानसभा चुनाव? Akhilesh Yadav ने बताई वजह
Akhilesh Yadav: अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Assembly Elections 2024) में समाजवादी पार्टी ने भी 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है।
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) द्वारा जम्मू कश्मीर चुनाव लड़ने पर अब पार्टी अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, '..सपा जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ रही है क्योंकि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहा है।'

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि सपा इसलिए भी चुनाव लड़ रही है क्योंकि राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए मानक देखेंगे तो छोटे राज्य में जल्दी बन सकती है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने अखिलेश से सवाल पूछा कि जम्मू कश्मीर प्रचार के लिए कब जाएंगे। इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि पार्टी के लोग बुलाएंगे तो (जम्मू-कश्मीर) जाएंगे।
इससे पहले, अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर मंगेश यादव एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। अखिलेश यादव ने कहा, 'कल पूरा परिवार मिला था, सरकार कह रही है एनकाउंटर हुआ है। परिवार के सदस्य कह रहे हैं उसे रात में उठाया गया और दो दिन बाद उसका एनकाउंटर हुआ।'
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने सपा-बसपा गठबंधन टूटने पर बात की। उन्होंने कहा किगठबंधन देश की राजनीति को बदलने वाला था लेकिन हमें धोखा मिला। ये बात बहुत छोटी है कि किसने किसका फोन नहीं उठाया। जिस समय मुझे गठबंधन टूटने की सूचना मिली उस समय बसपा के एक नेता मेरे साथ मंच पर बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि गठबंधन क्यों तोड़ा? तो उन्होंने कहा कि हमें और आपको दोनों को धोखा मिला है।












Click it and Unblock the Notifications