नोटबंदी पर बोले सीएम अखिलेश, समय आने पर जनता देगी अपना जवाब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इस फैसले से सबसे ज्यादा गरीब लोग प्रभावित हुए हैं।
लखनऊ। नोटबंदी पर जारी घमासान के बीच मोदी सरकार पर विपक्षी पार्टियों के हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।

नोटबंदी पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इस फैसले से सबसे ज्यादा गरीब लोग प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि समय आ रहा है जब जनता सरकार को उनके फैसले का जवाब देगी। अखिलेश ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और चुनावों में ही लोग मोदी सरकार के इस फैसले पर अपना जवाब देंगे।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को हुआ है तो गरीबों का हुआ है। उन्होंने कहा कि अमीर तो अपना हिसाब किताब ठीक कर लेंगे, लेकिन गरीब इस फैसले से ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
'आगामी चुनाव में जनता देगी अपना जवाब'
बता दें कि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने नोटबंदी से गरीबों को होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया था।
इससे पहले भी अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि गरीब जनता इस फैसले से प्रभावित हो रही है।
बता दें कि नोटबंदी के मोदी सरकार के फैसले पर सियासत गरमाई हुई है। संसद की कार्रवाई तो बाधित हो ही रही है विपक्षी पार्टियों ने इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर ली है।
सोमवार यानी 28 नवंबर को तृणमूल कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों समेत कई विपक्षी दलों ने देशभर में प्रदर्शन की बात कही है। दूसरी ओर बैंक और एटीएम के बाहर लोग नए नोटों के लिए चक्कर लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications