जया बच्चन पर टिप्पणी को लेकर भड़के अखिलेश यादव, कहा- नरेश अग्रवाल पर एक्शन ले भाजपा

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने की Naresh Agarwal के खिलाफ Women Commission से कार्रवाई की मांग । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी में टिकट कटने से नाराज होकर भाजपा का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल की जया बच्चन पर की गई टिप्पणी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर जहां खुद भाजपा की कई महिला नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है, वहीं अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनपर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल के खिलाफ भाजपा और महिला आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।

    नरेश अग्रवाल की टिप्पणी हर महिला का अपमान है

    नरेश अग्रवाल की टिप्पणी हर महिला का अपमान है

    अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'जया बच्चन जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए हम भाजपा के नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके खिलाफ कदम उठाए। इस मामले में महिला आयोग को भी कार्यवाही करनी चाहिए।'

    सपा ने फिल्मों में नाचने वाली के लिए उनका टिकट काट दिया

    सपा ने फिल्मों में नाचने वाली के लिए उनका टिकट काट दिया

    गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने नरेश अग्रवाल का टिकट काटकर जया बच्चन को उम्मीदवार बनाया है। नरेश अग्रवाल इस बात से नाराज होकर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते वक्त नरेश अग्रवाल ने मीडिया के सामने कहा कि सपा ने फिल्मों में नाचने वाली के लिए उनका टिकट काट दिया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि फिल्मों में काम करने वाली एक महिला के सामने उनकी हैसियत कम कर दी गई।

    सुषमा स्वराज ने नरेश अग्रवाल के बयान पर क़डी आपत्ति जाहिर की

    सुषमा स्वराज ने नरेश अग्रवाल के बयान पर क़डी आपत्ति जाहिर की

    नरेश अग्रवाल को लेकर भाजपा में भी विरोध के सुर उठ रहे हैं। भाजपा के एक खेमे में जहां उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर नाराजगी है, वहीं जया बच्चन को लेकर दिए गए बयान के विरोध पार्टी की कई महिला नेता भी उतर आई हैं। सुषमा स्वराज से लेकर स्मृति ईरानी तक ने नरेश अग्रवाल के बयान पर क़डी आपत्ति जाहिर की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+