Ghoshi By Poll: अखिलेश यादव बोले- देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा घोषी उपचुनाव का नतीजा

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को घोषी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव का नतीजा देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

Samajwadi Party Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव चल रहा है। इस सीट पर प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उपचुनाव में INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस समेत कई दलों ने समर्थन का ऐलान किया है।

समाजवादी पार्टी

अखिलेश यादव यहां पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए मतदाताओं को लुभाते हुए कहा, "अगर आपको लड़ना भी है, तो अपने वोट के अधिकार के लिए लड़ें। क्योंकि घोसी उपचुनाव का संदेश न केवल यूपी के लिए बल्कि देश के लिए भी है।" .

पहली बार इस चुनाव में टूट गईं धर्म और जाति की सीमाएं

INDIA गठबंधन के घटक दलों से मिले समर्थन की ओर इशारा करते हुए यादव ने कहा कि यूपी में ऐसा चुनाव शायद ही देखा होगा, जहां 'सपा उम्मीदवार के लिए जाति से लेकर धर्म तक की सारी सीमाएं टूट गईं हैं।

जो पार्टियां हमारे खिलाफ थीं, हमारा समर्थन कर रहीं

अखिलेश ने कहा कि, "जो पार्टियां कभी हमारे खिलाफ थीं आज वे सभी सपा का समर्थन कर रही हैं। हम समाजवादियों का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह एक महत्वपूर्ण लड़ाई है। यह आपका (मतदाताओं का) बड़ा फैसला होगा क्योंकि उपचुनाव के नतीजे देश की राजनीति में बदलाव लाएंगे।"

सुधाकर सिंह ने दारा पर लगाया बाहरी होने का आरोप

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए घोसी से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर बाहरी होने का बड़ा आरोप लगाया। सुधाकर सिंह ने कहा कि, "मैं 42 वर्ष से राजनीति कर रहा हूं, 15 वर्ष से घोसी की माटी पर बाहरियों ने कब्जा कर लिया है। ये आते हैं चुनाव लड़ते हैं, चुनाव लड़के भाग जाते हैं। अपील करता हूं कि 5 तारीख को साइकिल निशान पर मोहर लगाकर बाहरी को भगाइए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+