अखिलेश को हीरो बनाने लिए अमेरिकी बाबू की नई तरकीब
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह देखने लायक है कि प्रदेश में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी की तैयारी किस तरह हो रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए हर पार्टी और उसके मुखिया अपनी-अपनी कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि जनता के बीच समाजवादी की छवि को बेहतर बनाने और दोबारा सत्ता में आने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमेरिकी राजनीतिक रणनीतिकार स्टीव जार्डिंग का सहारा लिया है।
अखिलेश और स्टीव टीम मिलकर 30 लाख जुझारू कार्यकर्ताओं का बड़ा नेटवर्क बना रहे हैं। उनका दावा है कि वे करीब 30 लाख कार्यकर्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़ेंगे और 15 लाख कार्यकर्ता को खोज लिया गया है।

ये है उद्देश्य
इनका उद्देश्य है कि इन कार्यकर्ताओं को गांवों में भेजा जाएगा ताकि वो अखिलेश सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को बड़ी तादाद में लोगो तक पहुंचा सके।
ये कार्यकर्ता 'समाजवादी विकास योजना प्रमुख' का हिस्सा रहेंगे। इनका काम गावों में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देना ही नहीं वरन् वहां की समस्याओं को दूर करना भी होगा। जिसके लिए ये केंद्रीयकृत कॉल सेंटर से जुड़े रहेंगे जिसका केंद्र लखनऊ में होगा।
कार्यकर्ताओं को एंड्रायड फोन के जरिए इस केंद्र से जोड़ने के लिए स्पेशल सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा चुका है।
कार्यकर्ताओं का चयन जारी
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं का चयन जारी है। साथ ही वो स्टीव खुद करीब 4000 कार्यकर्ताओं को बतौर 'मास्टर ट्रेनर्स' तैयार करेंगे। फिर ये 4000 कार्यकर्ता विभिन्न ब्लाकों में जाकर और लोगों ट्रेनिंग देंगे।
कैंपेन के लिए जार्डिंग के डिप्टी डायरेक्टर एडवेट सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि यह बहुत बड़ा लक्ष्य है लेकिन कई सारे कई कार्यकर्ताओं का डाटाबेस तैयार कर लिया है। इन कार्यकर्ताओं का उद्देश्य होगा कि वे गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं का निवारण करें।
बताया गया कि खास तौर से किसी योजना से जुड़े हुए बकाया धनराशि के पेमेंट, सरकारी योजना और किसी अधिकारी के आनाकानी भरे रवैये की जानकारी लखनऊ स्थित केंद्र पर देना होगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ पुरुष ही नहीं वरन् महिलाएं भी इस काम में शामिल हो रही हैं।
बनाए जाएंगे प्रमुख
इस काम में लगी टीमों से कहा गया है कि वे हर गांव में एक 'लॉ एंड ऑर्डर प्रमुख' बनाएं। ये लोग गांव वालों को एफआईआर दर्ज कराने में मदद करेंगे।
कहा गया कि गांव में हुए किसी अपराध या फिर स्थानीय पुलिस के खिलाफ किसी शिकायत की जानकारी भी लखनऊ स्थित केंद्र को दी जाएगी। यह केंद्र, सरकार और राजनीतिक पदाधिकारियों के बीच बतौर कड़ी काम करेगी।
सिंह ने कहा कि यदि कोई मामला इस रास्ते से हल नहीं होगा तो हम वॉलेंटियर्स को इकट्ठा कर उस अधिकारी का घेराव करेंगे।
इनका लक्ष्य है कि बतौर वॉलेंटियर उन लोगों को टीम में शामिल किया जाएगा जो सोशल मीडिया और मोबाइल एप्लिकेशन प्रयोग करने के जानकार हों।












Click it and Unblock the Notifications