राहुल और अखिलेश ने इलाहाबाद में किया रोड शो, उमड़े कार्यकर्ता
कांग्रेस और सपा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर उतरे हैं। इलाहाबाद में रोड शो के दौरान अखिलेश और राहुल उत्साह से लबरेज नजर आए। यहां आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साझा रोड शो किया। शहर के तमाम इलाकों से गुजरते हुए रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोड शो मंगलवार को दोपहर 12 बजे शुरु हुआ। बालसन चौराहे से शुरु हुआ रोड शो, विश्वविद्यालय चौराहा, कटरा,मनमोहन पार्क, ट्रैफिक चौराहा,राजापुर,सर्कुलर रोड, एजी ऑफिस, गवर्नेंट प्रेस चौराहा होते हुए हाईकोर्ट पानी टंकी फ्लाइओवर से खुसरो बाग, नुरूल्ला रोड, शौकत अली रोड से अतरसुइया गोल पार्क तक जाएगा।
इस दौरान राहुल और अखिलेश एक बस पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। राहुल इस रोड शो में हिस्सा लेने के लिए सोमवार (20 जनवरी) को ही यहीं के कोरांव में एक जनसभा करने के बाद स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के लिए रुक गए थे।
रोड शो के दौरान 'यूपी को ये साथ पसंद है' गाना भी बजता रहा। कार्यकर्ता भी राहुल गांधी, अखिलेश और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने इलाहाबाद में शुरू किया रोड शो, दिखाया दम












Click it and Unblock the Notifications