पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार- साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान

पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार- साइकिल भारत का अभिमान, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान

लखनऊ, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साइकिल (सपा के चुनाव निशान) को आतंकियो की पसंद बताए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि साइकिल देश के करोड़ों गरीब लोगों का वाहन है। साइकिल ग्रामीण भारत का अभिमान है, ऐसे में साइकिल को लेकर इस तरह की बात कहना पूरे देश का अपमान करने जैसा है।

 narendra modi

Recommended Video

    UP Elections 2022: Hardoi से PM Narendra Modi की हुंकार, Akhilesh Yadav पर बरसे | वनइंडिया हिंदी

    आजमगढ़ सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार रात ट्विटर पर साइकिल पर जाते एक बच्चे और उसके पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है हमारी साइकल, महंगाई का उसपर असर नहीं, सरपट दौड़ती है हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।

    नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है

    उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए रविवार को हरदोई पहुंचे पीएम मोदी ने यहां जनसभा में अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में साइकिल के इस्तेमाल की याद दिलाई। भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने यहां कहा, अहमदाबाद में आतंकवादियों ने धमाका किया था। वहां सैकड़ों लोग मारे गए। समाजवादी पार्टी का जो चुनाव निशान है, जो बम धमाके हुए वो सारे बम उन्होंने साइकिल पर रखे थे। साइकिल पर ही विस्फोट हुए। मैं हैरान हूं आतंकियों ने साइकिल को क्यों पसंद किया।

    उत्तर प्रदेश में तीन चरण का चुनाव हुआ खत्म

    उत्तर प्रदेश में सात चरण में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में अब तक तीन चरण का मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को हुए पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 14 फरवरी को दूसरे चरण में प्रदेश की 55 सीटों पर वोट पड़े थे। 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर वोट डाले गए। ऐसे में राज्य की कुल 403 में से 172 सीटों पर अब तक हुए तीन चरण में वोट पड़ चुके हैं। बाकी चार चरणों में शेष बची सीटों पर वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश में सपा, आरएलडी, भाजपा, कांग्रेस, बसपा और अपना दल के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+