'6 साल का हिसाब बताएं?' किस फसल से आय दोगुनी हुई', अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ पोस्टर लगा दें तो एफआईआर हो जाता है।

Akhilesh Yadav hit CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई सिर्फ पोस्टर लगा दे तो FIR हो जाता है। पत्रकार साथी केवल सवाल पूछ ले तो FIR हो जाती है।
उन्होंने कहा कि सारस के साथ दोस्ती करने वाले आरिफ से सिर्फ सारस इसलिए छीन लिया गया, क्योंकि मै इनसे मिलने पहुंच गया था। अगर सरकार इनके सारस को छीना है तो सरकार को उनसे भी मोर छिन ले जो मोर को दाना खिला रहे थे। सरकार की हिम्मत है वहां जाने की, इन्होंने सारस को कहीं बंद नहीं किया था, खुले मे रखा था। सरकार ने उसे जेल मे डालकर बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि इनके इन्वेस्टर मीट में पेड़ लगे, उनको काट लिए गये। गमले चोरी करने वाले बीजेपी के ही लोग थे। गोमती मे गंदे नाले आज भी गिर रहे हैं। ये लोग प्राइवेट कंपनियों को गेंहूं खरीदवा रहे हैं। जिससे इन्हें बाद मे प्रॉफिट ले सके।
उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो योगी होकर संत होकर सदन में झूठ बोले उनसे क्या उम्मीद रखें। ये लोग छह साल का हिसाब बताएं क्या है? किस फसल से आय दोगुनी हो गई बताएं, खाद की कीमत आज क्या है, ये लोग रोजगार के आंकड़े बताएं। इस उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार सिर्फ मुख्यमंत्री हैं।
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा 6 महीने बाद JPC गठित करेगी और 1 साल बाद रिपोर्ट आएगी। समाजवादी पार्टी का जहां संगठन है वहां पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनावों के समय रणनीति तय होगी।
यह भी पढ़ें- Loksabha Election: अखिलेश यादव ने 2024 के लिए कांग्रेस को दी सलाह, 'पहले यह तय कर लीजिए...'
-
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications