अखिलेश यादव ने योगी को दी नई सरकार के गठन की बधाई, कहा- आपने सपा के बनाए स्टेडियम में ली है शपथ

लखनऊ, मार्च 25। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई सरकार का गठन हो गया है। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी के सीएम बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी है। हालांकि अखिलेश ने अपने बधाई संदेश में नई सरकार पर तंज भी कसा है।

Akhilesh Yadav and yogi adityanath

Recommended Video

    Yogi Adityanath के Oath Ceremony पर Akhilesh Yadav ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    क्या कहा अखिलेश यादव ने ?

    अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, " नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए। आपको बता दें कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी भेजा गया था। साथ ही सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन विपक्ष का कोई नेता इस समारोह में नहीं पहुंचा।

    अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही यह संकेत दे दिए थे कि वो कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि जहां तक मेरी बात है मैं शायद शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाऊंगा, वैसे अभी तक मुझे निमंत्रण मिला नहीं है।

    योगी के साथ-साथ 52 मंत्रियों ने ली शपथ

    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन हो गया है। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी के साथ-साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य फिर से डिप्टी सीएम बने हैं। वहीं दिनेश शर्मा को इस बार डिप्टी सीएम के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर समेत तमाम बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+