UP Politics: अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, सपा गरीब महिलाओं को देगी 40 हजार रुपया
UP Politics: मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली योजना ने छप्पर फाड़ के वोट दिलवाए। वहीं अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चल दिया है। 10 दिसंबर को अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तो गरीब पात्र महिलाओं को प्रति वर्ष ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

दरअसल, ये ऐलान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा के मुखिया ने बुधवार को 'आजतक' चैनल के 'एजेंडा आजतक' कार्यक्रम में यह बात कही।
याद रहे हाल ही में बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को ₹10,000 रुपये की सौगात दी थी। बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत में महिलाओं के लिए शुरू की गई ये स्कीम ने अहम भूमिका निभाई और बड़ा गेमचेंजर साबित हुई।
अखिलेश बोले- तो हम गरीब माताओं-बहनों को साल में 40 हजार रुपये देंगे
आज तक को दिए इंटरव्यू में सपा प्रमुख आखिलेश यादव ने यूपी में अपने चुनावी वादे का गणित स्पष्ट करते हुए, यादव ने बताया कि भाजपा शासनकाल में महिलाओं को ₹500 प्रति माह मिलने वाले लाभ से वंचित रखा गया है। इस ₹500 को 12 महीनों के लिए जोड़ने पर ₹36,000 बनते हैं। अखिलेश ने इसमें ₹4,000 का ब्याज जोड़कर कुल ₹40,000 की राशि देने का संकल्प लिया। उन्होंने कटाक्ष किया, "अगर 10 हजार रुपये देने से सरकार बन सकती है, तो हम गरीब माताओं-बहनों को साल में 40 हजार रुपये देंगे।"
सपा सरकार में महिलाओं को मिलते थे 500 रुपये
सपा अध्यक्ष ने पार्टी के पुराने कार्यकाल की भी याद दिलाई, जब 'समाजवादी पेंशन' के तहत महिलाओं को ₹500 मासिक मिलते थे। उन्होंने कहा कि इस राशि को बढ़ाकर ₹1,000 और फिर ₹2,500 करने की योजना थी, लेकिन 'धोखा मिला'। अखिलेश ने आरोप लगाया कि "भाजपा ने लाखों के वादे किए थे, वो रुपये कहां हैं?", यह सवाल उठाते हुए कि उनकी पिछली सरकार के वादे अब तक कहाँ लागू हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications