योगी के मंत्री का अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- चाहे जितनी साइकिल यात्रा निकाल लें, उनसे कुछ नहीं होगा

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा पहुंचे। यहां सुरेश राणा ने सपा बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश चाहे जितनी साइकिल यात्रा निकाल ले उनसे कुछ नहीं होगा, जब इनके पास मौका था कुछ करने का तब तो इन्होंने कुछ नहीं किया अब जनता को गुमराह करने में जुटे हुए हैं। राणा ने कहा कि इससे पहले उन्हीं की सरकार रही है, तब उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान क्यों नहीं कराया था?

akhilesh yadav cant say anything about sugarcane says up minister rana

वहीं सपा बसपा गठबंधन पर व्यंग करते हुए मंत्री ने कहा कि हाथी, साइकिल पर केवल सर्कस में ही बैठा दिखता है इसके अलावा कभी नहीं बैठता है न ही किसी ने देखा होगा। आज मोदी जी के सामने सब बौने नजर आ रहे है, अपने हित मे तत्कालिक व जातिगत आधार पर गठबंधन खड़ा किया जा रहा है जिससे जनता को कोई फायदा होने वाला नही है इन्हें बस सत्ता चाहिए, उनका नारा है मोदी हटाओ, पर हमारा नारा है गरीबी भगाओ, हम गरीबी हटाना चाहते हैं। पंडित दीनदयाल जी के सपने को पूरा करना चाहते है, जो उन्होंने कहा था कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार और सरकारी मशीनरी का लाभ मिलना चाहिए। मोदी और योगी जी यही कर रहे हैं। विकास की राजनीति की उम्र लंबी होती है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि किसान गन्ना कम बोएं क्योंकि इससे सुगर बढ़ रहा है। इसी पर अखिलेश यादव ने उनपर तंज कसे थे।

akhilesh yadav cant say anything about sugarcane says up minister rana

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के जवाब देते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सपा को गन्ना किसानों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। सपा सरकार में गन्ना किसान आत्म हत्त्या कर रहा था। किसानों को 4 साल तक नहीं मिलता था गन्ने का भुगतान। मंत्री ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने के बाद सपा सरकार के समय का 4.5 हजार करोड़ रुपया हमने तुरंत भुगतान कराया है। आज गन्ना किसान खुश हैं।

akhilesh yadav cant say anything about sugarcane says up minister rana

योगी सरकार की तारीफ करते हुए राणा ने कहा, 'योगी सरकार बनने के बाद पिछली सरकारों का 4.5 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया भुगतान कराया गया था। योगी सरकार ने अब तक वर्तमान में पिछला मिलाकर 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना मूल्य के रूप में कराया है।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद: हंगामे और भारी विरोध के बाद राहुल और सुहानी ने रचाई शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+