अखिलेश का संदेश, शिवपाल का निर्देश, अगला एपिसोड आज 12 बजे

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील, शांति बनाए रखे, अपशब्द का प्रयोग ना करें, शिवपाल ने रामगोपाल द्वारा बुलाई गई बैठक के खिलाफ जारी की नोटिस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद तमाम अखिलेश यादव के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने कहा है। अखिलेश यादव ने तमाम कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी के भी खिलाफ नारेबाजी नहीं करें और शांति बनाए रखे।

akhilesh yadav

अखिलेश ने 9 बजे बुलाई बैठक
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप शांति बनाएं रखें, मैं सभी से कल 12 बजे मुलाकात करुंगा। उन्होंने किसी के भी खिलाफ अपशब्द नहीं कहने की अपील की है। निष्कासन के बाद अखिलेश यादव के घर पर तकरीबन 125 से अधिक विधायक पहुंच चुके हैं, जबकि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नावेद सिद्दीकी ने अखिलेश यादव के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बहरहाल अभी तक अखिलेश यादव की ओर से उनके भविष्य को लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि मुख्यमंत्री ने कल सुबह 9 बजे तमाम विधायकों की बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़े- निष्कासन के बाद अखिलेश यादव की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई जगह हाई अलर्ट

शिवपाल ने जारी किया निर्देश
एक तरफ जहां अखिलेश यादव ने तमाम विधायकों की बैठक बुलाई है तो दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी की ओर से विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रामगोपाल यादव की ओर से बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक असंवैधानिक है और यह पार्टी विरोधी है, ऐसे में जो भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं इस बैठक में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+