BSP को मिला नया उत्तराधिकारी! आकाश आनंद के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को विरासत में मिलेगी कितनी संपत्ति?
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के खेमे से एक ऐसी खुशखबरी आई है। बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खबर के बाद न केवल आनंद परिवार में बल्कि पूरे बहुजन समाज में जश्न का माहौल है।
इस खुशी को खुद बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया (X) पर शेयर किया है। लेकिन, मायावती ने केवल बधाई ही नहीं दी, बल्कि एक ऐसी बात कह दी जो इस नन्ही बच्ची के भविष्य और पार्टी के मिशन से जुड़ी है।

मायावती ने लिखा कि, 'आकाश आनंद को पुत्री रत्न की प्राप्ति पर सभी में खुशी की लहर है। सबसे गौरव की बात यह है कि आकाश ने अपनी बेटी को 'माननीय बहनजी' (मायावती) की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की है। इस फैसले का भरपूर स्वागत है।' मायावती ने यह भी साफ किया कि जच्चा और बच्चा (मां और बेटी) दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
लंदन से शुरू हुई थी प्रज्ञा और आकाश की जोड़ी
आकाश आनंद की जीवनसंगिनी डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ भी एक प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि से आती हैं। आकाश और प्रज्ञा की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। जहां आकाश ने प्लायमाउथ विश्वविद्यालय (लंदन) से MBA किया है, वहीं प्रज्ञा ने भी लंदन से ही MBBS की डिग्री हासिल की है। दोनों मार्च 2023 में गुरुग्राम में एक शाही समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।
डॉ. प्रज्ञा के पिता, डॉ. अशोक सिद्धार्थ, मायावती के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। वह 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और मायावती के लिए डॉक्टरी पेशा छोड़कर राजनीति में आए थे।
सियासत के 'आकाश' में बढ़ता कद
आकाश आनंद, मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। अब बसपा के भविष्य के रूप में देखे जाते हैं। 2017 में पढ़ाई पूरी कर भारत लौटने के बाद, मायावती ने 2019 में उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया था। दिसंबर 2023 में उन्हें उत्तराधिकारी घोषित किया गया। अब उनके घर बेटी का आना पार्टी के कैडर के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है।
क्या है मायावती का 'पावर सेंटर'?
एक तरफ जहां परिवार में खुशियां बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मायावती का राजनीतिक रसूख भी फिर से चर्चा में है। हाल ही में लखनऊ में उमड़ी भारी भीड़ ने विरोधियों के उन दावों को ध्वस्त कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि बसपा आर्थिक और जमीनी तौर पर कमजोर हुई है।
नन्ही परी को विरासत में मिलेगी कितनी संपत्ति?
आकाश आनंद और डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ की नन्ही बेटी न केवल एक राजनीतिक विरासत, बल्कि करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की भी उत्तराधिकारी होगी। चुनावी हलफनामों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मायावती की कुल संपत्ति करीब 111 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें दिल्ली के पॉश लुटियंस जोन और लखनऊ के पॉश इलाकों में आलीशान बंगले, करोड़ों के गहने और बैंक बैलेंस शामिल हैं।
इसके अलावा, नन्ही परी के पिता आकाश आनंद खुद एक सफल व्यवसायी हैं और उनके पास भी करोड़ों की अपनी निजी संपत्ति (अनुमानतः 66 से 200 करोड़ रुपये) है। साथ ही, उसके दादा आनंद कुमार का कारोबार और नोएडा स्थित करोड़ों की व्यावसायिक संपत्तियां भी इस विरासत का हिस्सा हैं। कुल मिलाकर, यह नन्ही बच्ची जन्म के साथ ही अरबों रुपये की पारिवारिक और राजनीतिक जागीर की वारिस बन गई है।
मायावती की ताकत का अंदाजा उनके दिल्ली स्थित 'सुपर बंगले' से भी लगाया जा सकता है। लुटियंस जोन में गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर तीन बंगलों (12, 14, 16) को मिलाकर बना यह निवास-सह-कार्यालय बसपा की रणनीतियों का मुख्य केंद्र है।












Click it and Unblock the Notifications