सीएम योगी ने ओवैसी को बताया था सपा का एजेंट, अब ट्वीट कर AIMIM प्रमुख ने दिया ये जवाब

सीएम योगी ने ओवैसी को बताया था सपा का एजेंट, अब ट्वीट कर AIMIM प्रमुख ने दिया ये जवाब

लखनऊ, 24 नवंबर: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 23 नवंबर को कानपुर में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला था। सीएम योगी ने ओवैसी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताते हुए भावनाओं को भड़काने के आरोप भी लगाए थे। तो वहीं, अब एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा, 'मैं सिर्फ़ उनका एजेंट हूं जिन्होंने मुल्क को आज़ादी दिलायी और भारतीयों के नागरिकता को मज़हब से परे रखा।'

AIMIM President Asaduddin Owaisi UP CM Yogi Adityanath UP Election 2022

Recommended Video

    UP Election 2022: CM Yogi बयान पर Asaduddin Owaisi का पलटवार, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने न्यूज़ चैनल का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,

    बुल्डोज़र नहीं, #THAR चलाई थी। जिसे रौंदा गया था वो दंगाई/माफिया नहीं, #लखीमपुर_खीरी के किसान थे। रौंदने वाले का बाप अभी भी मंत्री है। ठोक देंगे वाले बाबा, मैं सिर्फ़ उनका एजेंट हूं जिन्होंने मुल्क को आज़ादी दिलायी और भारतीयों के नागरिकता को मज़हब से परे रखा। पहले भी कहा था, फिर कह रहे हैं #CAA-NPR-NRC जैसे असंवैधानिक क़ानून लागू करोगे तो हम हर संवैधानिक ज़रिए से उसकी पुरज़ोर मुख़ालिफ़त करेंगे। सिर्फ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं, भारत के हर कोने में मुख़ालिफ़त करेंगे।

    क्या कहा था सीएम योगी ने
    सीएम योगी ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा था कि,

    'मैं चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायियों से कहूंगा कि अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करोगे तो सरकार शक्ति के साथ निपटना भी जानती है। हर व्यक्ति जानता है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।'

    इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे। मैं आज उस व्यक्ति को चेतावनी दूंगा जो यहां पर सीएए के नाम पर फिर से भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+