लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का सफर हुआ सस्ता, 25 फीसदी सस्ता हुआ टोल टैक्स
आगरा: अगर आप लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे ने प्रस्तावित दरों में 25 फीसदी की कटौती की गई है। बता दें, 19 जनवरी 2018 से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स लगने लगेगा।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार चालकों को 570 रुपये देना होंगे तो वहीं हल्के व्यावसायिक/माल वाहनों को 905 रुपए चुकाने होंगे। ट्रक या बस के लिए 1815 रुपए तय किए गए हैं।। भारी निर्माण मशीनों के लिए 2785 रुपए टैक्स तय किया गया।
सबसे ज्यादा टैक्स विशाल आकर के वाहनों पर लगेगा, विशाल आकर के वाहनों को 3575 रुपए का टैक्स देना होगा। एक अनुमान के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा पर लगभग दो घंटे के समय की बचत होगी।
लखनऊ-कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल दूरी 364 किमी है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने के लिए कार के लिए 390 रुपए का टोल देना होता था। एक अनुमान के मुताबिक आगरा से लखनऊ यात्रा करने के लिए करीब 700 रुपए का खर्च आता है।
आगरा से लखनऊ की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। अब 25 फीसदी की छूट के बाद कार के लिए 570 रुपए चुकाने होंगे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से बनने से 62 किलोमीटर की दूर कम हुई है। पहले के रास्ते से यात्रियों को 62 किलोमीटर ज्यादा ड्राइव करना पड़ता था।
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद: लापता होने के 11 घंटे बाद बेहोशी की हालत में मिले गायब बताए जा रहे विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया












Click it and Unblock the Notifications