आगरा: भाजपा के कद्दावर प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, धरने पर बैठे

उत्तरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग पर जानलेवा हमला किया गया है। ये पूरा मामला न्यूआगरा के आदर्श नगर क्षेत्र का है। जगन प्रसाद गर्ग उत्तरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

आगरा। आगरा में भाजपा के कद्दावर नेता और चार बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग पर हमले के बाद आगरा की राजनीति एकाएक गरमा गई है। चार बार से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे जगन प्रसाद गर्ग को भाजपा ने पांचवीं बार भी पार्टी से टिकट थमाया। प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग मंगलवार को बल्केश्वर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दरअसल, उन पर जनसंपर्क के दौरान जानलेवा हमला किया गया। विधायक गर्ग धरने पर बैठकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। उन्होंने सपा के लोगों पर आरोप लगाया है। ये पूरा मामला न्यूआगरा के आदर्श नगर क्षेत्र का है।

आगरा: भाजपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग पर जानलेवा हमला

विधायक जगन प्रसाद पर हुए हमले के समर्थकों में भगदड़ मच गई साथ में चल रहे सुरक्षाकर्मी और भाजपा प्रत्याशी के साथ मार पीट की गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी घरों में ताला लगाकर फ़रार हो गए। घटना के बाद जगन प्रसाद गर्ग और उनके समर्थक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बल्केश्वर में ही धरनें पर बैठ गए। विधायक जगन प्रसाद गर्ग पर हमले की सूचना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया और दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

आगरा: भाजपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग पर जानलेवा हमला

जगन प्रसाद गर्ग ने हमले का आरोप सपा नेता विमल गुप्ता और उनके समर्थकों पर लगाया है। भाजपाईयों की नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन को देखते हुए एएसपी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह कर भाजपा नेताओं के आक्रोश को शांत करवाया। इस घटना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुंदनिका शर्मा भी भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के साथ धरने पर बैठ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादियों की यह गुंडागर्दी है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुंदनिका शर्मा भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आईं थी। समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद वे निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। ये भी पढे़ं: बीए कर रही छात्रा भी उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में, सपना है कुछ खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+