लाइट जाने पर पार्षद समर्थकों ने की बिजली विभाग के कर्मचारी की चप्पलों से पिटाई

आगरा। आगरा में मेयर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में आज स्मार्ट सिटी के लिए प्रेस वार्ता चल रही थी, लेकिन उसी दौरान भाजपा पार्षद के समर्थकों ने ईईएसएल कंपनी के कर्मचारी की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। बावजूद इसके न तो महापौर ने पिटाई करने वालों को रोका और ना ही नगर आयुक्त ने। मामला आगरा नगर निगम कार्यालय का है। कॉलोनी में लाइट ना आने पर पार्षद समर्थकों द्वारा फोन किए जाने पर बिजली विभाग के इस कर्मचारी ने अभद्रता से बात की थी जिसकी वजह से पार्षद समर्थकों ने इसकी जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी।

agra bjp Councilor supporters beat a EESL company employee

दरअसल विजय नगर वार्ड 51 से भाजपा पार्षद नेहा गुप्ता की कॉलोनी में लाइट खराब हो गई थी जिसकी शिकायत कर्मचारी से फोन के द्वारा की गई थी तो कर्मचारी ने फोन पर लाइट को ठीक न करने की बात कह कर फोन काट दिया। बस फिर क्या था पार्षद जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भाजपा पार्षद नेहा गुप्ता अपने पति और कुछ समर्थकों को लेकर नगर निगम पहुंच गईं और उसी कर्मचारी को धर दबोचा। उसको घसीटते हुए नगर आयुक्त और मेयर के सामने ले गईं। नगर आयुक्त और महापौर की मौजूदगी में उस कर्मचारी की चप्पलों से पिटाई लगा दी। जब इस मामले में मीडिया ने महापौर से सवाल पूछा कि आपकी मौजूदगी में कर्मचारी की पिटाई हुई है तो उनका कहना था कि पार्षद से अभद्रता करेगा तो ऐसे ही पिटाई होगी। जिस कर्मचारी की पिटाई हुई है वह भी अपनी गलती मान रहा है कह रहा है कि फोन पर हो सकता है कि मेरे से कुछ गलत बात निकली हो, लेकिन नगर आयुक्त और महापौर की मौजूदगी में जिस तरह से कर्मचारी की पिटाई हुई है यह बेहद शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+