आगरा: अर्जेंटीना का नागरिक निकला कोरोना संक्रमित, गलत मोबाइल नंबर और पता देकर भागा, हड़कंप
अर्जेंटीना के नागरिक के शातिर दिमाग और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से पूरे आगरा के लोग दहशत में हैं। दरअसल, यहां घूमने आया अर्जेंटीना के नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन वह मिल नहीं रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण चीन में कहर बरपा रहा है। जिसकी वजह से भारत खासकर विदेशी यात्रियों को लेकर सतर्क हो गया है। क्योंकि पिछले दो दिनों में 39 विदेशी यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट् पॉजिटिव आ चुकी हैं। भारत में पहली लहर के दौरान भी विदेशी यात्री मुसीबत बने थे। वहीं, एक बार फिर ये यात्री देश के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। इसी बीच बुधवार को आगरा आए अर्जेंटीना के एक पर्यटक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है। लेकिन वह मिल नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग उसके दिए पते पर खोजने भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। जांच में पाया गया है कि उसने मोबाइल नंबर और होटल के पते की जानकारी भी गलत दी थी।
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया "अर्जेंटीना का एक 48 वर्षीय पुरुष पर्यटक 26 दिसंबर को ताजमहल में था। ताजमहल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने उसका कोविड परीक्षण किया था। उसकी रिपोर्ट बुधवार को आई और वह कोविड पॉजिटिव निकला। हालांकि, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके दिए पते पर गई तो वह गायब नहीं मिला। उसने टीम के लोगों को जो नंबर दिया था वह पंजाब का था। वहीं, जिस होटल का नाम उसने बताया था, उसका भी एड्रेस गलत निकला।
Recommended Video

हालांकि, उसकी पहचान की जा सके, इसके लिए हम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से ताजमहल के प्रवेश द्वार के सीसीटीवी फुटेज का अनुरोध किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को एडीएम सिटी आगरा में होटल मालिकों के साथ बैठक कर बेहतर समन्वय और शहर में आने वाले और होटलों में रहने वाले विदेशियों के बारे में जानकारी लेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले आगरा में एक चीन से लौटे एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। आपको बता दें कि नए साल के जश्न और सर्दियों की छुट्टी के साथ इन दिनों बड़ी संख्या में विदेशी ताजमहल देखने आ रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से देश में लोगों को अलर्ट किया गया है। विभाग का कहना है कि भारत के लिए अगले 40 दिन अहम होंगे।
ये भी पढ़ें- 'खतरनाक है कोरोना का न्यू वेरिएंट, वैक्सीन लगवाने वाले भी हो सकते हैं संक्रमित', AIIMS के डॉ. का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications