आगरा: नोटबंदी के समय नकली नोट चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार
सुरक्षा एजेंसी महिला से पूछताछ कर रही है। मास्टर माइंड की साथी महिला लंबे समय से आगरा के एत्माउददौला के सुशील नगर में रह रही थी।
Uttar Pradesh
oi-Arvind
By Arvind Kumar
आगरा। ताजनगरी आगरा में एनआइए और यूपी एटीएस के बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दोनों टीमों ने नकली नोटों के मास्टर माइंड की महिला साथी फातिमा को आगरा से गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसी महिला से पूछताछ कर रही है। मास्टर माइंड की साथी महिला लंबे समय से आगरा के एत्माउद्दौला के सुशील नगर में रह रही थी। वहीं, इन नकली नोटों को कहां ले जाया जाता था इसकी जांच की जा रही है।
ये भी पढे़ं: मथुरा: फर्जी पासपोर्ट पर रह रहा संदिग्ध विदेशी धराया, जांच में जुटी पुलिसगुरुवार को यूपी एटीएस और एनआईए की टीम ने एत्माद्दौला के सुशील नगर में छापा मारकर 42 वर्षीय फातिमा को गिरफ्तार किया है। फातिमा बांग्लादेश की रहने वाली है और वह नकली नोटों के मास्टर माइंड अब्दुल सलाम के लिए काम करती थी। मास्टर माइंड अब्दुल सलाम यहां एक महीने तक फातिमा के घर पर रुका था और यहीं से नकली नोटों का बाजार में चला रहा था। इसके बाद से फातिमा नकली नोट के रैकेट से जुड़ गई।
नोटबंदी के समय आगरा में चले नकली नोट
रिपोर्ट के अनुसार अब्दुल सलाम आगरा में एक महीने तक रहा था। उसने नोटबंदी के समय आगरा में नकली नोट चलाए थे, इसके लिए फातिमा की मदद ली थी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां इसकी गहनता से जांच में जुटी हैं। बता दें कि 23 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही एनआइए के अधिकारियों ने सलाम को अपने कब्जे में ले लिया। अब्दुल सलाम उर्फ पोडी सलाम केरल के मलप्पुरम का रहने वाला है। वह बड़े नकली नोटों की तस्करी में शामिल था। उसने 9.75 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट तस्करी के जरिये भारत भेजे थे।
वहीं, सीमा शुल्क विभाग ने कोच्चि में उसके गुर्गे आबिद चुल्लीकुलावन हसन को नकली नोट के साथ कोच्चि के नेदुंबसरी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। ऐसे में इस गिरफ्तारी के बाद एनआइए ने 13 जुलाई, 2014 को मामले की जांच अपने हाथों में ली थी। जिसके बाद 23 जुलाई, 2015 को इस मामले में अब्दुल सलाम समेत पांच के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। सूत्रों के अनुसार सलाम ने संयुक्त अरब अमीरात से बड़े मूल्य के नकली नोटों की खेप को भारत पहुंचाया था जहां आबिद के जरिये इसे भारतीय बाजार में चलाने की साजिश रची गई थी। ये भी पढ़ें: आगरा: चाइल्ड केयर लीव के लिए शिक्षा अधिकारी ने मांगी रिश्वत, पकड़ी गई रंगे हाथ