'खाने में जहर मिलाकर दिया गया', मुख्तार अंसारी को लेकर भाई अफजाल ने किया चौंकाने वाला दावा, Video
Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको आईसीयू में एडमिट कराया गया है। अब उनकी तबीयत खराब होने पर उनके भाई अफजाल अंसारी का बयान आया है। उन्होंने अपने भाई को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद देर रात बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनको ICU में रखा गया है। ऐसे में अब गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने बताया कि मेडिकल बुलेटिन मिल गया होगा। उसमें उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज ने एक टीम बनाई है और उनका इलाज आईसीयू चल रहा है।

'उन्हें खाने में कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया'
अफजाल अंसारी ने अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि मैं उनसे 5 मिनट के लिए मिला। वह होश में हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। ऐसा दूसरी बार हुआ है। वहां एक सर्जन और उनके दो सहकर्मी हैं, और वे उनकी देखभाल कर रहे हैं।
हेल्थ कंडीशन पर क्या बोले अफजाल?
अफजाल ने आगे कहा कि अगर वे उन्हें सही इलाज देने में असमर्थ हैं, तो उन्हें अभी भी समय रहते उन्हें रेफर करना चाहिए। मैंने उनसे इस बारे में अनुरोध किया है। मीडिया को बताया गया कि उनकी तबीयत रमजान के कारण बिगड़ गई है। ज्यादा खाने से एक कारण हो सकता है लेकिन उपवास नहीं। मुझे लगता है कि अगर डॉक्टर इलाज करने में स्वतंत्र है, तो वह अपने कर्तव्य का पालन करेगा।
सीएमओ में किया कॉल
इसके अलावा मुख्तार के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने यह भी दावा किया कि जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने मुख्तार की हालत की जानकारी नहीं दी। इसकी से साथ अफजाल ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्तार के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में भी फोन किया था।












Click it and Unblock the Notifications