Afzal Ansari : 'स्वर्ग हाउसफुल, नर्क खाली'- महाकुंभ को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने क्या कहा?
Afzal Ansari controversial statement: यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कुंभ में नहाने की होड़ मची हुई है और लोगों को लगता है कि इससे बैकुंठ मिलेगा। यदि ऐसा है तो फिर स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा और नर्क खाली रह जाएगा।
बताया जा रहा है कि सपा सांसद अफजाल अंसारी ने शादियाबाद थाना क्षेत्र में आयोजित रविदास जयंती के कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान करने की होड़ मची है। ऐसा लग रहा है जैसे सभी लोग स्वर्ग में ही चले जाएंगे और वहां हाउसफुल का बोर्ड लग जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ के कारण सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ गई है और ट्रेनों में युवाओं द्वारा खिड़कियों के शीशे तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को भी असहाय बताते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए।
मौनी अमावस्या पर भगदड़ का जिक्र
अंसारी ने मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोग कुचले जा रहे हैं और जान से हाथ धो रहे हैं। अफजाल का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हुता तो हड़कंप मंच गया।
यह भी बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अफजाल अंसारी ने महाकुंभ को लेकर विवादित टिप्पणी की हो। करीब दो महीने पहले उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में पूरी मालगाड़ी गांजा खप जाएगा क्योंकि साधु-संत केवल गांजा पीते हैं।
उनके इस बयान को लेकर गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब उनके ताजा बयान से एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने उन्हें माफी मांगने की मांग की है।
रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे महाकुंभ
यह भी बता दें कि महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के अवसर पर 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक कुल 46 करोड़ 25 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।
सरकार ने महाकुंभ के आयोजन से पहले 45 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान जताया था। लेकिन वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक होता नजर आ रहा है। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications