यूपी: इलाहाबाद के बाद अब इन शहरों का बदला जा सकता है नाम, उठने लगी मांग

Recommended Video

    Yogi Adityanath से Faizabad, Lucknow का नाम बदलने की उठी मांग | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से ही पूरे प्रदेश में नामकरण और भगवाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद कई अन्य शहरों के नाम बदलने की भी मांग तेजी से उठ रही है। फिलहाल राजधानी लखनऊ और फैजाबाद का नाम बदलने की मांग की जा रही है। बिहार के राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन ने इसके लिए सरकार से गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ को लक्ष्मण ने बसाया था और लखनऊ शहर को धार्मिक ग्रंथों के अनुसार लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था।

    यूपी: इलाहाबाद के बाद अब इन शहरों का बदला जा सकता है नाम, उठने लगी मांग

    वक्त के साथ बदला नाम

    मई 2018 में लालजी टंडन की रिलीज हुई पुस्तक 'अनकहा लखनऊ' में उन्होंने लखनऊ शहर व इसके प्राचीन नाम का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ को इससे पूर्व लक्ष्मणपुर और लक्ष्मणावती के नाम से जाना जाता था, हालांकि बाद में इसका नाम बदलकर इसे लखनपुर कर दिया गया। बदलाव के साथ-साथ लखनपुर को लखनऊ की संज्ञा अंग्रेजी में दे दी गई।

    यूपी: इलाहाबाद के बाद अब इन शहरों का बदला जा सकता है नाम, उठने लगी मांग

    विश्व हिंदू परिषद ने की मांग

    वहीं विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि फैजाबाद का भी नाम बदलकर आयोध्या कर देना चाहिए। इससे लोगों को गर्वान्वित होने का अवसर मिलेगा। इनका कहना है कि साकेतनगरी का नाम फैजाबाद होने की वजह से यह सांस्कृतिक विषय बन चुका है और इससे आस्था को ठेस लग रही है। इसलिए योगी सरकार को फैजाबाद का नाम बदलकर आयोध्या कर लोगों का सम्मान करना चाहिए।

    यूपी: इलाहाबाद के बाद अब इन शहरों का बदला जा सकता है नाम, उठने लगी मांग

    योगी ने किया विपक्ष पर हमला

    इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में आयोजित ज्ञान कुंभ कार्यक्रम कें जब लोगों ने इलाहाबाद का नाम बदलने को विपक्ष के सावालों पर पलटवार किया। योगी ने कहा कि, लोग कहते हैं कि नाम बदल दिया, नाम से क्या होता है। मैंने कहा तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हारा नाम रावण और दुर्योधन क्यों नहीं रखा? गौरतलब है कि इलाहाबाद का नाम बदलने पर विपक्ष ने इसे बीजेपी का एजेंडा करार दिया था. विपक्ष का आरोप है कि एक एजेंडे के तहत सरकार शहरों का नाम बदल रही है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+