लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आप सांसद संजय सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से की मुलाकात, दी जीत की बधाई
लोकसभा चुनाव परिणाम में इंडिया अलायंस को मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख संजय सिंह यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां पर आप सांसद संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस को बधाई दी
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बतायाि क अखिलेश यादव ने कहा अपनी पार्टी के साथ संविधान और आरक्षण नीतियों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

आप सांसद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाक़ात कर यूपी में INDIA गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए आगे भी साथ मिलकर काम करेंगे।
बता दें उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस को 80 में से 43 सीटें मिली हैं। इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ा था वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने यूपी में इंडिया गठबंध को बिना शर्त समर्थन दिया था।
बता दें उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 33 सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने छही सीटों पर जीत हासिल की है। उसके बाद राष्ट्रीय लोकदल को दो और अपना दल एस और आजाद समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली।












Click it and Unblock the Notifications