अपनी पत्नी पर था गुस्सा तो छोटे भाई पर उड़ेला तेजाब, बचाने आईं महिला भी शिकार

तेजाब गिरने से छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बीच-बचाव करने जेठ के साथ आई दूसरे छोटे भाई की पत्नी भी तेजाब के हमले से गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी से झगड़ा करने पर सब बचाव में आए थे।

बुलंदशहर। यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बड़े भाई और उसकी पत्नी के घरेलू कलह को सुलझाने के लिए छोटा भाई पहुंचा तो गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर तेजाब डाल दिया। तेजाब गिरने से छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने जेठ के साथ आई दूसरे छोटे भाई की पत्नी भी तेजाब के हमले से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया हैं। मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के नवलपुरा का है।

After fight with wife punish his brother and family in bulandshahr

बता दें कि रामकुमार का सुबह अपनी पत्नी ओमवती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े को बढ़ता हुआ देखकर रामकुमार का भाई प्रहलाद और श्यामसुंदर की पत्नी बीच-बचाव के लिए सामने आ गए। आरोप हैं कि बड़े भाई रामकुमार ने गुस्से में आकर अपने छोटे सगे भाई प्रहलाद और श्यामसुंदर की पत्नी के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया।

After fight with wife punish his brother and family in bulandshahr

After fight with wife punish his brother and family in bulandshahr

इस हमले में छोटे भाई प्रहलाद की मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने आई दूसरे छोटे भाई श्यामसुंदर की पत्नी तेजाब गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बता दें कि आरोपी इस हमले में खुद भी झुलस गया, जिसका खुर्जा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी बड़े भाई को अरेस्ट कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+