यूपी के इस जिले में बोतलों में बिक रहा है पट्रोल, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल और मिलावटी केरोसिन बेचा जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने से पेट्रोल-डीजल बेचने का अवैध कारोबार करने वाले दुकानदारों के हौंसले बुलंद हैं। हरियाणा और उत्तराखंड से लाकर यहां इसे महंगे दामों पर बेचा जाता है। हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब भी धडल्ले से बिक रही है। दुकानदारों की ओवर रेट पर भी लगाम नहीं लग सकी है।

Adulterated petrol and diesel sold out by dhabas in Saharanpur

हरियाणा और उत्तराखंड से तस्करी कर लाए जा रहे पेट्रोल पदार्थ पहले से जनपद में बिकते रहे हैं। हाल यह है कि जनपद के सरसावा, नकुड, गंगोह, बेहट और गागलहेडी आदि कस्बों में मिलावटी पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है। कई जगहों पर ढाबों पर यह गोरखधंधा धडल्ले से जारी है। यहां मिलावट के साथ ग्राहकों से निर्धारित रकम से ज्यादा राशि वसूल की जा रही है। अगर किसी की गाड़ी में बीच रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया है तो पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं है, सड़क किनारे बने ढाबों पर मिलावट वाली पेट्रोल मिल जाएगी।

Adulterated petrol and diesel sold out by dhabas in Saharanpur

पेट्रोल डीजल अपने आप में खतरे की वजह बन सकता है। नियमों के अनुसार इसकी बिक्री खाद्य विभाग के रजिस्टर पेट्रोल पंप के संचालक ही कर सकते हैं। अनदेखी इस कदर हो गई है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से मनमाने रेट पर पेट्रोल और डीजल अपनी दुकान व घर बाहर रखकर बेच रहा है। हालांकि ग्रामीण सुविधा के लिहाज से इसे जायजा मानते हैं, लेकिन नियमानुसार यह गलत है। इस कारोबार में दुकानदार ग्राहकों को कई तरह से चूना लगा रहे हैं। पेट्रोल डीजल में केरोसिन की मिलावट, नापतौल में डंडी मारना, रेट में मनमानी के साथ कई तरह से ग्राहकों को लूटा जा रहा है। इसी प्रकार अंबाला रोड पर साइकिल रिपेयरिकंग की दुकानों, किराना की दुकानों के बाहर रखकर पेट्रोल व डीजल की बिक्री की जा रही है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र का कहना है कि मिलावटी डीजल व पेट्रोल अगर इस तरह से बेचा जा रहा है तो यह गलत तो है साथ ही गंभीर भी है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी और सीएम योगी को टीचर ने दिया टीईटी पास करने का चैलेंज, निकला ये नतीजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+