शराब के नशे में एक्टर राजा चौधरी ने की मारपीट, पुलिस से अभद्रता

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक शूटिंग के लिए आए एक्टर राजा चौधरी ने नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। राजा चौधरी पर आरोप है कि शराब पीकर नशे में चूर उन्होंने शूटिंग यूनिट के लोगों से गालीगलौज के बाद लड़कियों से छेड़छाड़ की। सूचना पर बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राजा चौधरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। लेकिन उन्होंने वहां भी डॉक्टरों से गालीगलौज की।

Actor Raja Choudhary allegedly misbehaved with people after being allegedly drunk

घटना बिठूर क्षेत्र में स्थित नानारॉव स्मारक की है। जहां भोजपुरी फिल्म 'संगम रिश्तों का' की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान बिग बॉस फेम राजा चौधरी शराब के नशे में धुत होकर आ गए और शूटिंग यूनिट के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। जब यूनिट के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो चौधरी ने कैमरामैन के अलावा कई लोगों से मारपीट की। जिसके बाद फिल्म प्रोड्यूसर ने मामले की शिकायत बिठूर पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस नशे में धुत एक्टर को उठाकर थाने ले आई।

थाने में भी राजा चौधरी घूम-घूम कर पुलिसवालों को गालियां देता रहा। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए स्थानीय सीएससी में भेजा। यहां पर शराब पीकर होश खो चुके अभिनेता राजा चौधरी ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने स्वास्थ्यकर्मियों से भी मारपीट और गाली गलौच की। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस एक्टर की बदतमीजी और गालियों को झेलती रही। वहीं पुलिस के अधिकारी मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। एसपी वेस्ट, संजीव सुमन ने कहा, 'हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है। आगे की जांच चल रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+