उन्नाव: घर के आंगन में सो रही युवती पर डाला एसिड, हालत गम्भीर
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में पुलिस महिला अपराध कम होने के लाख दावे करें, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां अपने घर के आंगन में सो रही युवती पर अज्ञात लोगों एसिड डाल दिया। युवती की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि युवकी की 25 मार्च को शादी होने वाली थी।

घटना उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के पडरी पाड़ेन खेड़ा गांव की है। अमरनाथ यादव की 20 वर्षीय पुत्री संजू देवी के ऊपर अज्ञात बाइक सवारों ने तेजाब डाल दिया। घटना के समय संजू देवी अपने घर के आंगन में सो रही थी। देर रात हुई इस घटना के बाद संजू चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने संजू देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि संजू घर के बाहर आंगन में सो रही थी। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और उस पर तेजाब फेंक कर भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर अचलगंज थाना पुलिस ने मामला अज्ञात में दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। संजू की आगामी 25 मार्च को शादी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी जिला अस्पताल में संजू से बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications