बुलंदशहर: तीन तलाक पीड़िता पर एसिड अटैक, देवर बना रहा था हलाला का दबाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली तीन तलाक पीड़िता पर उसके देवर ने एसिड ने तेजाब से हमला कर दिया। ऐसिड अटैक से महिला बुरी तरह झुलस गई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

acid attack on triple talaq victim in bulandshahr, Police arrested both accused

कोतवाली सिटी की है घटना
घटना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के पास की है। पुलिस की मानें तो शबनम उर्फ रानी (29) बुलंदशहर आई थी। शबन के देवर मुजाहिद व उसके साथी हामिद ने शबनम के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। ऐसिड अटैक से महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने गंभीर हालत में शबनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण सिंह सहित कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जनकारी ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता के देवर मुजाहिद व उसके साथी हामिद को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से चल रहा है केस
शबनम मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। उसकी शादी अगौता क्षेत्र के जौलीगढ़ निवासी मुज्जिमल के साथ हुआ था। शबनम ने बताया कि मुज्जिमल ने उसे मामूली बात पर शबनम को तीन तलाक दे दिया। शबनम का अपने पति के खिलाफ कोर्ट में तीन तलाक को लेकर याचिका दायर की थी। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।

पति बनाता था हलाला का दबाव
पीड़िता शबनम की मानें तो उसका अपने पति से केस चल रहा है। उसके पति ने केस वापस लेने के लिए उसपर दबावा बना रहा था। आरोप है कि पीड़िता का पति उसे अपने भाई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा था। लेकिन पीड़िता अपने पति और देवर के आगे नहीं झुकी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस भी की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते पीड़िता के देवर ने गुरुवार को उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+