किसी और से बात करने के लिए किया था मना, नहीं मानी तो जला दिया जिंदा

उन्नाव। सरेराह एक युवती को जिंदा जलाकर मारने की घटना शुक्रवार को सामने आई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए गांव के ही विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो युवती और आरोपी के बीच दोस्ती थी। आरोपी विकास युवती को किसी दूसरे युवक से बात करने के लिए मना करता था, जब युवती नहीं मानी तो आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल, एक डायरी, नोटबुक, तेल की पिपिया, माचिस तीली का बंडल भी बरामद किया है।

यह था मामला

यह था मामला

घटना उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के सथनी बालाखेड़ा की है। बालाखेड़ा निवासी मोनी पुत्री स्व. संकठा गुरुवार की शाम को साइकिल से सब्जी लेने टेढ़ा बाजार जा रही थी। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

लोगों ने की थी बचाने की कोशिश

लोगों ने की थी बचाने की कोशिश

राहगीरों ने देखा तो युवती आग की लपटों से घिरी थी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक युवती की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

एसएसपी पुष्पांजलि देवी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मोनी और विकास गुप्ता के बीच गहरी दोस्ती थी। पूछताछ में आरोपी विकास गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कुमारी मोनी को किसी और लड़के से बात करने के लिए मना करता था, लेकिन मोनी नहीं मानी।

गुस्से में दिया वारदात को अंजाम

गुस्से में दिया वारदात को अंजाम

गुस्से में आकर आरोपी विकास गुप्ता ने मोनी को रास्ते में रोका लिया और पेट्रोल व डीजल का मिश्रण बनाकर उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी कि निशानदेही पर दो मोबाइल, एक डायरी, नोटबुक, तेल की पिपिया, माचिस तीली का बंडल और पहने कपड़े बरामद किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+