बाल संत अमन अरोड़ा की मां ने किया कोर्ट का रुख, गोपनीयता भंग करने का आरोप, कहा-'हिंदू विरोधी कार्य'
बाल संत बाबा अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) की मां ज्योति अरोड़ा को कथित रूप से मिल रही धमकियों को लेकर उन्होंने कोर्ट का रूख किया है। मामले में उन्होंने ने अभिनव अरोड़ा की गोपनीयता भंग करने के साथ सात हिंदू-विरोधी YouTubers को निशाने पर लिया है। बार बेंच के एक बयान में कहा गया कि मामला अभिनव अरोड़ा की मां द्वारा दायर किया गया था और शिकायत में सात यूट्यूबर्स को प्रस्तावित आरोपी के रूप में नामित किया गया था। अभिनव अरोड़ा की मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बच्चे की धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाने और बदनाम करने के लिए "दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्लान कर शूट किया गया एक वीडियो अपलोड किया।

यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा की की ओर से की गई शिकायत में सात यूट्यूबर्स पर आरोप लगाए गए हैं। अरोड़ा की मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बच्चे की धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाने और बदनाम करने के लिए दुर्भावनापूर्ण तरीके पेश किया गया।
अभिनव अरोड़ा के परिवार, जिनके अनुयायी उन्हें प्यार से 'बाल संत बाबा' कहते हैं, ने भी सात "हिंदू विरोधी" YouTubers पर उनकी गोपनीयता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। अरोड़ा की मां ने कहा, "आरोपी व्यक्तियों के कार्यों से शिकायतकर्ता के नाबालिग बच्चे को अत्यधिक भावनात्मक पीड़ा हुई है, खासकर यह देखते हुए कि शिकायतकर्ता का नाबालिग बच्चा केवल 10 वर्ष का है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह शारीरिक रूप से या ऑनलाइन परेशान किए जाने या अपमानित होने के डर के बिना अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन करने या अपना दैनिक जीवन जीने में असमर्थ है।"
बाल संत की मां ने कहा, "सोशल मीडिया के जरिए हमारी बात को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसकी वजह से हमें धमकियां मिल रही हों...अभिनव ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसके लिए उन्हें इतना कुछ सहना पड़े।"
बता दें कि इससे पहले अभिनव अरोड़ा की मां ने कथित रूप से बताया कि लॉरेंस विश्वोई गैंग ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications